BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, युवक की मौत, गैस कटर से घंटों मशक्कत कर निकाले गए घायल, दो युवतियां और एक युवक अस्पताल में भर्ती…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर–सकरी रोड पर तेज रफ्तार कार मवेशियों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक और दो युवतियां घंटों तक फंसे रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से बड़ी मशक्कत कर चारों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, घुरू निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी और बेलतरा के धौंरा मोड़ की रहने वाली सरोज राज, मुंगेली नाका चौक स्थित ढाबा सिंह होटल में काम करती हैं। दोनों की दोस्ती घुरू निवासी जय यादव और रितेश श्रीवास्तव से थी। बुधवार की रात होटल में काम खत्म करने के बाद सभी घूमने निकले थे। रितेश अपनी कार से दोस्तों को लेकर कोटा रोड की ओर गया और देर रात करीब 2.30 बजे वे शहर लौट रहे थे। इसी दौरान सकरी–बिलासपुर रोड पर सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग कार के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार काटकर घायलों को बाहर निकाला। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान कार चला रहे रितेश श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जय यादव और दोनों युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रितेश के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...