ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

62 लाख की ठगी, जमीन बेचने के बहाने फरार हुए पिता-बेटी गिरफ्तार, बेटा अब भी फरार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर 62 लाख रुपए की ठगी करने वाले पिता-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 83 लाख रुपए में मकान बेचने का सौदा किया था। सौदे के बाद 62 लाख 20 हजार रुपए बयाना के रूप में ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री करने के बजाय रकम लेकर फरार हो गए। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता बिहार निवासी अख्तर अली ने बताया कि आरोपी अशरफ अली उर्फ शेख अशरफ अली ने 1500 वर्गफीट का मकान बेचने के लिए 83 लाख रुपए का सौदा किया। इसके तहत गवाहों के सामने एग्रीमेंट हुआ और 11 महीने के भीतर रजिस्ट्री कराने की शर्त रखी गई। इस दौरान अख्तर अली ने 62 लाख 20 हजार रुपए बयाना के तौर पर दे दिए। जब अख्तर अली ने रजिस्ट्री करवाने की मांग की तो अशरफ अली टालमटोल करने लगा। बाद में मौका पाकर वह रकम लेकर फरार हो गया। शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी अशरफ अली और उसकी बेटी फिरोजा अली को गिरफ्तार कर लिया है। इस ठगी में आरोपी का बेटा असलम अली भी शामिल है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...