BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गणेश चतुर्थी पर गौ-मांस काटती युवती का वीडियो वायरल, बवाल के बाद लाठी-डंडों से हमला; 4 गौ-रक्षक घायल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश चतुर्थी के दिन बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में गौ-मांस काटने का मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। डोड़कीभाठा के ओडिया मोहल्ले की एक युवती का गौ-मांस काटते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके विरोध में स्थानीय गौ-रक्षक और युवकों ने प्रदर्शन शुरू किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान मोहल्ले के लोग भी आरोपी पक्ष का समर्थन करते हुए सामने आ गए और दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। लाठी-डंडों और हथियार से हुए हमले में 4 गौ-रक्षक युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने में देरी से पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। बाद में सकरी, हिरीं और चकरभाठा थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर माहौल नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से गौ-मांस का कुछ हिस्सा जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा और युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया।  डीएसपी डी.आर. टंडन ने बताया कि गौ-रक्षकों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्होंने गाय की हत्या नहीं की बल्कि मृत गाय का मांस काटा था, जिसे मवेशी पालक ने दिया था। स्थानीय गौ-रक्षक संगठन ने आरोप लगाया है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो हमला नहीं होता। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...