ChhattisgarhRaftaar News Cg

महानदी पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला की लाश बरामद, रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी, वही बुजुर्ग महिला की हुई पहचान…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महानदी पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला की लाश बरामद कर ली गई है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी निवासी संतोषी नगर, रायपुर के रूप में हुई है। स्वाति की लाश मंगलवार सुबह नदी में तैरती मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, स्वाति रक्षाबंधन मनाने मायके ग्राम पारागांव आई हुई थी। उसकी शादी को दो साल हुए थे और वह ढाई महीने की बच्ची की मां थी। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग मायके आए थे और उसी दिन लौट गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, जो पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर खड़ी मिली। वहां से उसका दुपट्टा भी बरामद हुआ था। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि महिला के आत्मघाती कदम के पीछे की वजह सामने आ सके।

बुजुर्ग महिला की भी हुई पहचान…..

पुलिस को महानदी में एक और महिला का शव मिला था। उसकी पहचान 78 वर्षीय चंपा चंद्राकर निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई और पंचनामा के बाद उन्हें सौंपने की तैयारी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...