ChhattisgarhRaftaar News Cg

दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट….

दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12793 को अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। यह फ्लाइट आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर 8 बजे लैंड करने वाली थी, लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक उसे फिर से आसमान में ऊपर ले जाया गया। एयर इंडिया ने इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी करते हुए कहा है कि रायपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि भुवनेश्वर से सुबह 9.30 बजे फ्लाइट रायपुर के लिए दोबारा उड़ान भरेगी। यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है और एयरलाइन की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। यानी, विजिबिलिटी की समस्या की वजह से टला एक बड़ा हादसा और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...