ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी से विवाद के बाद पति ने गाय को कुल्हाड़ी से मारा मौत, बकरी बेचने से मना करने पर पत्नी पर किया हमला, महिला ने खेत में भागकर बचाई जान……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी से नाराज पति ने गुस्से में घर में बंधी गाय पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कपियाभौना चोट्टोपारा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम निवासी रामधनी एक्का (49) अपनी बकरी को बेचने की बात कर रहा था। उसकी पत्नी विमला एक्का ने इसका विरोध किया और बकरी बेचने से मना कर दिया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में रामधनी ने टांगी उठाकर पत्नी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला भागकर खेत की ओर निकल गई और अपनी जान बचा ली। पत्नी के भाग जाने के बाद आरोपी ने घर में बंधी गाय पर टांगी के पासा से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार जिस गाय को मारा गया वह जल्द ही बछड़े को जन्म देने वाली थी। घटना की सूचना पर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रामधनी को गिरफ्तार कर लिया। कापू थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 325 BNS और पशुक्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अक्सर पत्नी से विवाद करता था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...