ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में पत्रकारों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार..कैमरा तोड़ा, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके में पत्रकारों पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12 जून की शाम करीब 5:45 बजे पत्रकार गायत्री सिंह और कैमरामैन प्रीतेश बंजारे एक खबर की कवरेज कर रहे थे, तभी तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि मारपीट करते हुए कैमरा और मोबाइल फोन भी तोड़ डाले। आरोपियों ने उपकरणों को जबरन घर के अंदर ले जाकर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बार-बार अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया..तुम लोकल लोग चोर-चमार हो, हमारे टुकड़ों पर पलते हो। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संगीता सिंह, प्रभंजन सिंह और शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा तोमर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त भौतिक और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...