ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, कोर्ट ने आरोपी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूमगरा में पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले आरोपी पति को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी रवेंद्र कुमार राजपूत (37) को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना, जबकि साक्ष्य छिपाने के मामले में एक साल की सजा और 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला जुलाई 2022 का है। 18 जुलाई को बुधवारा बाई रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां मिलन बाई ने बेटे राजू राजपूत को दी। अगले दिन राजू जब अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसने सेप्टिक टैंक पर लकड़ी रखी देखी। शक होने पर जांच की तो टैंक से बुधवारा बाई का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति रवेंद्र का अपनी पत्नी से सास को घर में रखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर लकड़ी रख दी थी। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...