ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ज्वेलरी शॉप डकैती: 15 मिनट में 5 करोड़ की लूट, कट्टे की बट से संचालक पर हमला, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की घटना, पढ़िए पूरी खबर…….

बलरामपुर-रामानुजगंज: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में तीन बदमाशों ने 15 मिनट के अंदर 5 करोड़ रुपये के सोने के गहने लूट लिए। बदमाशों ने कट्टे की बट से हमला करके दुकान के संचालक को घायल कर दिया और गोली मारने की धमकी देकर करीब 8 किलो सोना लूट लिया।

लुटेरे घटना के बाद बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स नामक दुकान में दोपहर 1.50 बजे तीन युवक बाइक से पहुंचे। दुकान के अंदर घुसते ही उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को पकड़ लिया। बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान के लॉकर से सोने के गहने निकालवाए। सभी गहनों को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकान में ग्राहकों की भीड़ नहीं थी, जिससे लुटेरों को आसानी से अपना काम पूरा करने में मदद मिली। लुटेरों ने पास के ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले। संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन अब तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश में विभिन्न टीमें जुटी हैं। संचालक राजेश सोनी जो कि वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद भी हैं, ने बताया कि दुकान में स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था और लुटेरों ने पहले से दुकान की रेकी की थी। उनकी दुकान बलरामपुर में भी एक ब्रांच है, जिसे वे संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के दूकान को उनकी बहन सीमा सोनी संभालती हैं। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...