BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; त्योहारों में सक्रिय हुए चोर गिरोह, नेहरू चौक बस में महिला का कीमती गहनों से भरा बैग चोरी, पुलिस पर उठे सवाल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) त्योहारों के सीजन में शहर में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बसों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार शाम अज्ञात चोरों ने बस में सफर कर रही महिला का लाखों के गहनों से भरा बैग उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम गनियारी निवासी विरेन्द्र वर्मा की पत्नी दुर्गा वर्मा अपनी बहन और परिजनों के साथ अल्का बस से जलसो जा रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे नेहरू चौक से बस में चढ़ी दुर्गा वर्मा को भीड़ की वजह से सीट नहीं मिली और वे खड़ी होकर सफर कर रही थीं। उनके हैंडबैग में सोने का हार, झुमका और चांदी का करधन रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। सफर के दौरान अचानक बैग का वजन हल्का महसूस होने पर महिला ने चेक किया तो कीमती गहनों से भरा पर्स गायब था। उन्होंने तत्काल परिवार को बताया और बस रुकवाने की कोशिश की, लेकिन कंडक्टर ने भीड़ का हवाला देते हुए खुद तलाश करने को कह दिया। पीड़िता और परिजन नेहरू चौक लौटे और खोजबीन की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एएसआई मस्तराम कश्यप को सौंपी है। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा और गश्त के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए हैं। नेहरू चौक, बस स्टैंड और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय चोर गिरोह पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि त्योहारों के दौरान जब चोरी की आशंका सबसे अधिक होती है, तब भी सुरक्षा व्यवस्था क्यों मजबूत नहीं की जाती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...