ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दरिंदगी की हद पार! चार हैवानों ने युवती से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में मिले गहरे जख्म, ट्रक में छिपकर भाग रहे थे आरोपी, धर दबोचे गए..पिकनिक के बहाने पहुंचे, पिता को पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चांपा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी सिर्फ गैंगरेप तक नहीं रुके, उन्होंने पीड़िता के साथ इस कदर बर्बरता की कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मेडिकल जांच में महिला डॉक्टर तक सिहर उठी। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने माता-पिता से मिलने चांपा आई हुई थी। उसी दौरान पास के गांव के चार युवक ‘पिकनिक मनाने’ के बहाने उसके घर आ धमके। आरोपियों ने पीड़िता के पिता को शराब पिलाई और खुद भी नशे में धुत हो गए। इसी बीच युवती की मां और भाई पास के गांव में एक कार्यक्रम में चले गए। घर में अकेली मिली युवती पर चारों की नजरें टेढ़ी हो गईं और उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से सदमे में आई पीड़िता ने अगली सुबह अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ चांपा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि युवती के साथ अत्यधिक बर्बरता की गई है।

ट्रक में छिपकर भाग रहे थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा…..

जांच में सामने आया कि चारों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे और छत्तीसगढ़ से बाहर भागने की फिराक में थे। ये लोग एक ट्रक में छिपकर भाग रहे थे। लेकिन जांजगीर पुलिस की सतर्कता के चलते सभी को धर दबोचा गया। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी जमनीपाली पटेलपारा उरगा जिला कोरबा,

02. नरेंद्र कुमार पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली पटेलपारा उरगा जिला कोरबा,

03. रामकुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी जमनीपाली पटेलपारा उरगा जिला कोरबा,

04. धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला शक्ति।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...