ChhattisgarhRaftaar News Cg

अज्ञात वाहन की ठोकर से भालू शावक की मौत, शव के पास भटकती रही मादा भालू…….

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के माकड़ी वन परिक्षेत्र में सड़क हादसे में एक मासूम भालू शावक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की ठोकर से शावक की मौके पर ही जान चली गई। शावक के शव के पास मादा भालू लंबे समय तक चक्कर लगाती रही और उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। इस हृदयविदारक दृश्य ने आसपास मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने बताया कि शावक का पोस्टमॉर्टेम कराया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि जंगलों से गुजरते समय वाहन की गति नियंत्रित रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि तेज रफ्तार वाहन न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान जानवरों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...