BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में पसरा मातम…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवानी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत पैकरा, पिता अमोल पैकरा, ग्राम मझवानी का निवासी था। सोमवार को उसका शव गांव के पास स्थित नाला किनारे एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही घटना की सूचना तत्काल बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
