Raftaar News Cg

बिलासपुर/बेलतरा: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं के बस ड्रायवर को लगी झपकी, ट्रेलर को मारी ठोकर…! दर्जनों कार्यकर्ता में 3 गंभीर रूप से घायल, 2 की मौत….??

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) आपको बता दे भारत के यसस्वी प्रधानमंत्री मोदी एक लंबे अंतराल के पश्चात आज छत्तीसगढ़ की धरा पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी 7500 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

अपने प्रिय नेता को सुनने राज्य के सभी स्थानों से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुॅचेंगे, इसी कड़ी में अंबिकापुर के कार्यकर्ता भी इस विशाल सभा में शामिल होने बस से रायपुर निकले थे, इसी बीच सुबह 5 बजे के आसपास बिलासपुर से ठीक पहले बेलतरा के पास कार्यकर्ताओं की बस ने ट्रेलर को पीछे से ठोकर मार दी, बस चालक द्वारा ट्रेलर को ठोकर मारने का कारण भारी बारिश के वजह से बस चालक को झपकी आना माना जा रहा है। ट्रेलर को ठोकर मारने से बस में सवार दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए, इसमें 3 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है, घटनास्थल पर 2 की मौके पर ही मौत हो गई है, वही घायल कार्यकर्ताओं को थानेदार, पुलिसकर्मी व तहसीलदार मौके पर पहुँच अस्पताल में भर्ती कराये हैं और घटना की जांच की जा रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....