ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

11 लाख के लेन-देन पर CAF जवान का अपहरण : बंधक बनाकर पीटा, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए साइन, दो गिरफ्तार

दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन के विवाद में CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट और जबरन स्टाम्प पेपर पर साइन कराने का आरोप है। महिला समेत दो गिरफ्तार..….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 11 लाख रुपये के पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर जवान को जबरन अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद उसे एक मकान में बंधक बनाकर पीटा गया और स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए।

पीड़ित जवान की पहचान विजय शील के रूप में हुई है। वह रायगढ़ स्थित छठवीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ उसका करीब 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले के सिलसिले में वह दुर्ग आया था।

रास्ते से जबरन ले जाने का आरोप

बताया जा रहा है कि जवान जब कोतवाली थाने की ओर जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले लिया। आरोपियों ने उसे पुलगांव थाना क्षेत्र के गोकुल नगर के पास स्थित एक कॉलोनी के मकान में रखा। यहां उसके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर दबाव बनाकर स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। हालांकि मुश्किल हालात में भी जवान ने सूझबूझ दिखाई। उसने मोबाइल फोन के जरिए अपने कमांडेंट और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को लाइव लोकेशन भेज दी। इसके बाद किसी तरह आरोपियों के कब्जे से निकलकर वह वहां से भाग गया और जंगल में जाकर छिप गया।

रातभर तलाश के बाद सुरक्षित मिला जवान

जवान ने भागने के बाद अपने यूनिट हेड को पूरी घटना की जानकारी दी। यूनिट हेड ने तत्काल दुर्ग पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवान की तलाश शुरू की और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरजिंदर कौर (47) और उसके ड्राइवर कृष्ण कुमार सिन्हा (37) को गिरफ्तार किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक : धान खरीदी पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई प्रस्तावों पर लगेगी म... 11 लाख के लेन-देन पर CAF जवान का अपहरण : बंधक बनाकर पीटा, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए साइन, दो गिरफ्ता... बिलासपुर के ‘सौराष्ट्र’ प्रोजेक्ट पर CGRERA का बड़ा एक्शन : विकास अनुमति रद्द होते ही RERA रजिस्ट्रे... NIA अफसर बनकर महिला से ठगी : डिजिटल अरेस्ट कर 5 दिन तक डराया, 7 लाख रुपये किए पार IAS एस. जयवर्धन की दिल्ली में पोस्टिंग : गृह मंत्रालय में बने उप सचिव, आदेश जारी बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ...