ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घी बेचने वाली महिला ने RI को 45 लाख का लगाया चूना; 50 तोला नकली सोने के बदले ले उड़ी असली जेवर और कैश!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घी बेचने वाली महिला ने नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) से करीब 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी महिला पिछले 6-7 वर्षों से अफसर के घर घी बेचने आती थी, जिससे उसने भरोसा जीत लिया था और उसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने खुद को राजस्थान के किशनगढ़ की रहने वाली बताया था, जबकि वह गुजरात की निकली। होली से पहले वह 50 तोला (करीब 500 ग्राम) नकली सोने का बिस्किट लेकर अफसर के घर पहुंची और अपनी बेटी की शादी का हवाला देते हुए गहने बनवाने की बात कही। 7 मार्च को महिला अपने दो साथियों के साथ फिर अफसर के घर पहुंची। उसने जल्द शादी होने की बात कहकर अफसर से उनकी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए असली सोने के जेवर और 15 लाख रुपये नकद देने को कहा। बदले में उसने नकली सोने का बिस्किट दे दिया। भरोसे में आकर अफसर ने करीब 20 तोला (200 ग्राम) सोने के जेवर और 15 लाख रुपये नगद महिला को दे दिए। महिला और उसके साथी वहां से निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद अफसर को शक हुआ। उन्होंने बिस्किट की जांच कराई, जो नकली निकला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई| पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने गुजरात के राजकोट से मुख्य आरोपी महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दो अन्य महिला आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 20 लाख 31 हजार रुपये नगद और करीब 100 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी सोना उन्होंने प्रयागराज के एक सोनार को बेच दिया है, जिसकी तलाश जारी है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...