BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी गाज, दो की मौत, चार झुलसीं…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम कुंवापाली में मंगलवार शाम आसमान से कहर बरपा। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक बिजली गिरने से गांव में मातम छा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं और जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। जानकारी के अनुसार महिलाएं खेत का काम खत्म करने के बाद बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं। अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ गाज गिरी और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। तेज धमाके और चीख-पुकार के बीच गांव के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को तत्काल बिल्हा अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों के नाम:

सौम्या नेती (33 वर्ष), पति सतेश्वर नेती

सुरेखा नेती (45 वर्ष), पति जीवराखन

गंभीर रूप से झुलसी महिलाएं:

दरस बाई कोर्राम (45 वर्ष), पति अर्जुन कोर्राम

गीता बाई (50 वर्ष), पति स्व. बुधराम गोंड़

कुंवरमति नेती (60 वर्ष), पति स्व. झूल नेती

पार्वती यादव, पति रूप नारायण यादव

अस्पताल में डॉक्टरों ने सौम्या और सुरेखा को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य चार का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बेहद भयावह था और चंद सेकंड में खुशी मातम में बदल गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...