BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ‘उल्लास’ साक्षरता परीक्षा में अभूतपूर्व उत्साह; 40 हज़ार से अधिक लोगों ने दी परीक्षा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में  ‘उल्लास’ योजना के तहत आयोजित साक्षरता आकलन परीक्षा में जिलेभर में जनभागीदारी का नया रिकॉर्ड बना। 961 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 40,777 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 10,943 पुरुष और 29,822 महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस अभियान की खास उपलब्धि रही। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रतिभागियों को पढ़ना-लिखना, गणित, डिजिटल साक्षरता और जीवनोपयोगी ज्ञान से जोड़ा गया, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। केंद्रीय जेल में भी 133 बंदियों ने परीक्षा दी। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, इस योजना से साक्षरता दर में करीब 20% वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...