ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रेलर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) तमनार क्षेत्र में हुए ट्रेलर लूटकांड का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चार ट्रेलर वाहन समेत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी में चार ट्रेलर वाहन खरीदे थे, जो सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। 18 अगस्त की रात ट्रेलर (CG 12 BQ 0371) को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने चालक एम.डी. जुबेर और अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड ट्रेलर का पूर्व मालिक अमन गोस्वामी ही था। तमनार थाने में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4), 309(6) BNS दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई और नाकेबंदी करते हुए ओडिशा तक दबिश दी गई। पुलिस ने ओडिशा हमीरपुर स्थित एक खेत से छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिए। साथ ही अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर उन पर धारा 310(2) BNS भी जोड़ी गई।

आरोपियों के मेमोरेन्डम पर बरामद संपत्ति……

चार ट्रेलर वाहन – 1.50 करोड़ रुपये

चार मोबाइल – 24 हजार रुपये

स्विफ्ट डिजायर कार (CG 12 AP 1298) – 6 लाख रुपये

कुल मूल्य : 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपय

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी (28 वर्ष), निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा

2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी (57 वर्ष), निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा

3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी (38 वर्ष), निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)

4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट (28 वर्ष), निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर

5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट (24 वर्ष), निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा

6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल (27 वर्ष), निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा

7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल (30 वर्ष), निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा

दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस बड़ी सफलता में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के निर्देशन और थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य किया। टीम में एएसआई नरसिंह नाथ यादव, सुरूति सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, बनारसी लाल सिदार, हेम प्रकाश सोन, अनूप कुमार कुजूर, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, डोलनारायण सिदार, सनत कुमार कंवर, आनंद कुजूर, अमरदीप एक्का और ईमानवेल कुजूर की सक्रिय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...