BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

स्कूल के भीतर चाकूबाजी से सनसनी, दोस्ती के विवाद में छात्र पर हमला, एक घायल, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत माता स्कूल में मंगलवार को हुई चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कक्षा के दौरान दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक छात्र ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके हाथ और पसली में चोट आने के कारण सीटी स्कैन तक कराना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्रों के बीच पहले भी मामूली बहस और झगड़े हो चुके थे। घटना वाले दिन विवाद फिर बढ़ा और अचानक हमलावर छात्र ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और लगभग एक घंटे बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि 17–18 साल के छात्र स्कूल में चाकू लेकर कैसे पहुंचे? यह सीधे-सीधे प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...