BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर हनी-ट्रैप; महिला ने बनाया अश्लील वीडियो..1 लाख की मांग कर किया ब्लैकमेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हनी-ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक युवक को घर बुलाया और उसकी महिला मित्र के साथ बनाए गए संबंधों का छिपकर वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख रुपए की मांग की गई। यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। महिला ने 1 फरवरी को अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर युवक को अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि घर पर पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी, जो युवक की परिचित और उसकी मित्र थी। घर पहुंचने के बाद महिला ने दोनों को एक खाली कमरे में भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि उसी समय महिला ने छिपकर दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने युवक के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। इसके बाद उसने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचपेड़ी थाना प्रभारी टीआई राज सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी|

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...