ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क के दो और पेडलर्स को किया गिरफ्तार, अब तक 22 आरोपी सलाखों के पीछे……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टिकरापारा में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो और पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े कुल 22 आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरहान रजा (33 वर्ष) निवासी मोमिन पारा, थाना टिकरापारा और प्रदीप गेंडरे (31 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती गोगांव, थाना गुढ़ियारी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का 412.87 ग्राम हेरोइन, क्रेटा कार, मोबाइल फोन, तौल मशीन और अन्य सामग्री जब्त की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार इस नेटवर्क पर नकेल कस रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान स्थानीय स्तर पर हेरोइन की बिक्री और खपत करने वालों के बारे में अहम जानकारी मिली थी। इन्हीं सुरागों के आधार पर दो नए पेडलर्स को पकड़ा गया। गौरतलब है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था और स्थानीय स्तर पर उसका जाल फैला हुआ था। पुलिस ने साफ किया है कि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...