ChhattisgarhRaftaar News Cg

‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक, मौत…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी आकाश ताम्रकार (32) ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलकर नदी में छलांग लगा दी। भीड़ के सामने युवक ने काफी देर तक नशे की हालत में हाई-वोल्टेज ड्रामा किया और लोगों के रोकने के बावजूद अचानक नदी में कूद गया। जैसे ही युवक पानी में गिरा, वहां मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और युवक को बचाने की कोशिश की। हालांकि तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...