ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार का कहर; रायपुर से बेमेतरा जा रही कार शिवनाथ नदी में समाई, टायर फटने से बेकाबू हुई गाड़ी, बैंक कर्मचारी की मौके पर मौत, पुलिस जांच जारी!

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर से बेमेतरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी, जिससे कार सवार बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के पुराने पुल पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। मृतक की पहचान अमित कोल (33) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट निवासी था और फिलहाल बेमेतरा जिले के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ था। वह खुद कार चला रहा था और अपने मामा के घर बलौदाबाजार से नाश्ता कर ड्यूटी पर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसाR शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास कार का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वहीं गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति वाहन में सवार तो नहीं था।

CCTV फुटेज से मिलेंगे सुराग…….

सिमगा पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं, जिससे घटना की सटीक जानकारी सामने लाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात