BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महिला की नृशंस हत्या…गांव से 100 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला शव..गांव में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कुंवरिया बाई बघेल के रूप में हुई है। उसका शव गांव से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला पर धारदार हथियार संभवतः कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। शव के पास बड़ी मात्रा में खून फैला था और पास में पत्तों से शव को ढंकने की कोशिश की गई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को छुपाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर कोटा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। कोटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों व इलाके में गायब लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...