BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; सरेआम गुंडागर्दी! युवती से बातचीत के चलते दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई…अस्पताल में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के डबरीपारा में युवती से बातचीत करना दो भाइयों को महंगा पड़ गया। युवती के परिचितों ने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायतकर्ता निलय साहू के अनुसार, वह एक परिचित युवती से बातचीत कर रहा था, जब युवती की मां भी मौके पर मौजूद थीं। इसी दौरान युवती के परिचित कन्हैया और उसके दो साथियों ने वहां पहुंचकर निलय पर हमला कर दिया। हमले के दौरान जब निलय का भाई बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
