ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) की तस्करी में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.30 ग्राम हेरोईन, 3 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिक्री की रकम समेत कुल लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना तेलीबांधा क्षेत्र के काशीनगर स्थित मुक्तिधाम के पास की गई, जहां आरोपियों को ग्राहक तलाशते हुए पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल और नयन भाटिया हैं, जो रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चिट्टा लेकर मुक्तिधाम इलाके में बिक्री की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान हेरोईन के साथ-साथ बिक्री रकम और तराजू भी बरामद हुआ, जिससे साफ है कि आरोपी नशे का अवैध धंधा कर रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने और अंतर्राज्यीय नेटवर्क को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दावा किया है कि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और रायपुर में इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...