ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बच्चे को मां से छीनकर 7 लाख में बेचा: दुर्ग पुलिस ने पटना से 9 माह के मासूम को सकुशल बरामद किया, रिश्तेदार समेत 5 गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला थाना पुलिस ने 9 माह के मासूम की तस्करी का सनसनीखेज मामला सुलझाते हुए उसे पटना से बरामद कर लिया है। इस मामले में बच्चे की मां की रिश्तेदार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 20 जून 2025 की है, जब पीड़िता को उसकी रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर बुलाया और उसे बेटे के साथ कोरगांव होते हुए पटना ले गए। आरोपियों ने उसे किराए के मकान में रखा और 8 जुलाई को छत्तीसगढ़ लौटाने के बहाने आरा रेलवे स्टेशन ले गए। दानापुर स्टेशन पर खाना लाने के बहाने आरोपियों ने बच्चे को उसकी गोद से छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने दुर्ग लौटकर महिला थाना सेक्टर-6 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 25 जुलाई को केस दर्ज कर दो टीमें बनाई। एक टीम ने संगनी बाई को कोरगांव से पकड़ा, जबकि दूसरी टीम ने बिहार में छापेमारी कर संतोष पाल, प्रदीप कुमार, डॉ. बादल उर्फ मिथलेश और गौरी महतो को गिरफ्तार किया।जांच में खुलासा हुआ कि मासूम को 7 लाख रुपये में बेचा गया था, जिसमें संतोष पाल को 3 लाख और प्रदीप कुमार व डॉ. बादल को 2-2 लाख मिले। गौरी महतो भी सौदे में शामिल थी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...