जंगल से नक्सली सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता……



गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भालुडिग्गी जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान CRPF की 65वीं बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। जिला पुलिस और CRPF अधिकारियों ने बताया कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार दबाव के कारण वे अब छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से उखड़ने लगे हैं। गौरतलब है कि महज दो हफ्ते पहले ही गरियाबंद जिले में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इनमें लाखों रुपए के इनामी नक्सली भी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया था।





Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
