ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी नंबर प्लेट से धान परिवहन..ट्रक मालिक पर केस दर्ज!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने रोड टैक्स चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट के जरिए धान परिवहन करने के मामले का खुलासा किया है। खरसिया स्थित सुमित्रा राइस मिल में खड़े एक ट्रक की जांच के दौरान पूरा मामला सामने आया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 में फर्जी नंबर प्लेट लगी है। जांच में चालक से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि वाहन मालिक कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया ने वर्ष 2019 से लंबित रोड टैक्स से बचने के लिए अपने पुराने ट्रक (CG 11 AB 3370) की नंबर प्लेट बदलकर दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा दिया था और उसी से धान परिवहन कर रहा था। मामले में खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व हानि और फर्जीवाड़े के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....