ChhattisgarhRaftaar News Cg

नया रायपुर में 15 अगस्त को ‘मौत का खेल’! सोशल मीडिया पर स्टंटबाजों की खुलेआम चुनौती, पुलिस ने शुरू की पहचान……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक स्टंटबाजों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती दे डाली। वायरल हो रहे वीडियो में स्टंटबाज 15 अगस्त को नया रायपुर में बड़े स्तर पर स्टंट करने की घोषणा कर रहे हैं। इन वीडियो में “15 अगस्त कमिंग सून” और “मिलो नया रायपुर में पब्लिक, खेलते हैं मौत का खेल” जैसे कैप्शन लिखे गए हैं। एक वीडियो में एक युवक बाइक के पीछे युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में करीब 35-40 युवक एक साथ सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘मैं हूं डॉन’ गाने का इस्तेमाल कर इन वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के रूप में शेयर किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए इन स्टंटबाजों की पहचान शुरू कर दी है और 15 अगस्त से पहले ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का जानलेवा खेल न सिर्फ स्टंटबाजों के लिए खतरनाक है, बल्कि राहगीरों की जान को भी जोखिम में डालता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक सड़कों पर बिना अनुमति स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...