BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर; प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इंजीनियर को मारी टक्कर, हालत गंभीर…चालक फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने निकले एक इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले रतनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका उपचार अपोलो में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार योजना में पदस्थ इंजीनियर आशीष कमलेश शनिवार सुबह बेलगहना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने निकले थे। वे स्कूटी से रतनपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे हाईवे से रतनपुर नगर की ओर मुड़े, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजीनियर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक गुजरती पिकअप वाहन को रोककर घायल इंजीनियर को तत्काल रतनपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की और उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंजीनियर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हेलमेट पर खरोंच के निशान आए हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि हेलमेट ने उनकी जान बचा ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....