ChhattisgarhRaftaar News Cg

दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना दिसंबर तक पूरी, बस्तर को मिलेगी राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर अंचल में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2025 तक इसे पूरी तरह से चालू करने की तैयारी है। तारोकी से रावघाट तक 77.5 किलोमीटर लंबे खंड में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। बड़े और छोटे पुलों के साथ ट्रैक बिछाने का काम अंतिम दौर में है। परियोजना के पूरी होने से पहली बार बस्तर क्षेत्र सीधे राज्य की राजधानी रायपुर से रेल मार्ग द्वारा जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, खनिज परिवहन को गति मिलेगी और बस्तर के आर्थिक–सामाजिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा। रावघाट लौह अयस्क खदानों और भिलाई इस्पात संयंत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलने से औद्योगिक जरूरतें पूरी होंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। परियोजना में अब तक 17.5 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण, 21.94 लाख घन मीटर मिट्टी कार्य, तीन में से दो बड़े पुल और 61 में से 55 छोटे पुल तैयार हो चुके हैं। अगस्त–सितंबर तक बैलेस्ट प्रोक्योरमेंट और भवन निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निर्माण कार्य बड़ी चुनौती रहा है, जहां अब तक 12 हमलों में चार मजदूरों और दो सुरक्षाकर्मियों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद, एसएसबी की सुरक्षा के चलते परियोजना में तेजी आई है। दिसंबर 2025 तक तारोकी–रावघाट खंड पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी, जो बस्तर में खनिज परिवहन, रोजगार, निवेश और विकास की नई राह खोलेंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...