ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे में चूर 8 हत्यारे; दोस्ती, सपने और जिंदगी सब खत्म..रात में ढाबा, सुबह श्मशान..तिहरी हत्या से गमगीन रायपुर!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) सिहावा रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में रायपुर के तीन युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोपी दीवान सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। मृतक की पहचान रायपुर सेजबहार निवासी आलोक सिंह ठाकुर, संतोषी नगर निवासी सगे भाई नितिन टांडी और सुरेश हियाल के रूप में हुई है। आलोक की हाल ही में शादी तय हुई थी, जबकि नितिन और सुरेश दोनों शादीशुदा थे और छोटे-छोटे बच्चों के पिता थे। वारदात ने इन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है..नितिन के दो बच्चे और सुरेश की 2 साल की बेटी अब पिता के साए से वंचित हो गई है। परिजनों का दर्द झलक पड़ा। आलोक की बहन ने कहा..गुस्सा था तो हाथ-पैर तोड़ देते, अधमरा छोड़ देते, मैं उसे पाल लेती। उन्होंने बताया कि 2016 में पिता की आत्महत्या के बाद आलोक ने सबसे छोटे होते हुए भी पूरे घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं है।

कैसे हुई वारदात…..

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय वे नशे में थे। अन्नपूर्णा ढाबे में पहले से खाना खा रहे थे, तभी तीनों दोस्त पहुंचे। किसी बात पर विवाद हुआ और सभी आठों ने मिलकर चाकू से हमला कर तीनों की मौके पर ही हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में गोपि दीवान, कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार साहू, कमलेश ध्रुव, गौतम दीवान और तीन नाबालिग शामिल हैं। मंगलवार को तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार बूढ़ातालाब स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में इस तिहरे हत्याकांड को लेकर आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...