ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान बड़ी लापरवाही..एसपी की गाड़ी में उल्टा लगा तिरंगा, प्रशासन पर उठे सवाल!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की तैयारी के दौरान प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी सीडल ग्राउंड में समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एसपी की सरकारी गाड़ी में उल्टा तिरंगा लहराता हुआ नजर आया, जिसे देखकर मौजूद लोगों में हैरानी और नाराजगी फैल गई। झंडा संहिता के मुताबिक यह राष्ट्रध्वज का अपमान माना जाता है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग पर सवाल उठने लगे हैं..क्या तिरंगे का सम्मान केवल तिरंगा यात्रा तक ही सीमित रह गया है? क्या अधिकारी और जिम्मेदार कर्मचारी झंडे के सही इस्तेमाल के प्रति सचेत नहीं हैं? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई इस चूक ने प्रशासन की तैयारियों और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...