BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डायल 112 के आरक्षक से अभद्रता करने वाले महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना नवागढ़ पुलिस ने डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 4 जून 2025 को ग्राम भठली का है, जहां पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर आरक्षक ने देखा कि आरोपी महेश अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। जब आरक्षक ने मामले को शांत करने का प्रयास किया, तो महेश ने न केवल पत्नी को गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारने का प्रयास किया, बल्कि पुलिसकर्मी को भी अपशब्द कहकर अभद्रता करने लगा। वहीं मौके पर मौजूद महेश की मां गीता बाई ने भी पुलिस कर्मी से अशोभनीय भाषा में बात करते हुए धमकी दी और गाली-गलौज करने लगी। घटना की सूचना पर नवागढ़ थाने में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...