Raftaar News Cg

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं….. कौड़िया के ग्रामीणों ने की भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग… 140 से ज्यादा मामलों की सुनवाई….?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर सौरभ कुमार ने सीपत तहसील के ग्राम कौड़िया के ग्रामीणों द्वारा जमीन मुआवजा की मांग संबंधी आवेदन पर जांच करने के निर्देश एसडीएम मस्तूरी को दिए हैं। कौड़िया के ग्रामीणों ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं किसानों से मुलाकात कर इत्मीनान के साथ उनकी समस्याएं सुनी। गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर साप्ताहिक बैठक में जवाब देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज 140 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को मौके पर ही राशनकार्ड बनाकर वितरित करवाया। जनदर्शन में पहुंची बूढ़ीखार निवासी कार्तिका केंवट ने आवासीय पटटा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। लिंगयाडीह निवासी मधु गोड़ ने कलेक्टर से मुलाकात कर विधवा पेंशन राशि दिलाने की अर्जी लगायी। नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निरतू के सरपंच केदार पटेल ने गोठान में लगााए गए सौर उर्जा पैनल एवं केबल को सुधरवाने की गुहार लगायी। क्रेडा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर प्रतिवेदित करेंगे। दीपक पांडे ने अपने बच्चों के स्कूल की फीस मांफी के लिए कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले को देंखेगे। ग्राम पंचायत बरद्वार के सरपंच भास्कर प्रसाद साहू ने ग्राम पंचायत में चारागाह एवं अन्य भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने क मांग की। एसडीएम कोटा मामले का परीक्षण करेंगे। ग्राम पंचायत बहतराई के आश्रित ग्राम दबेना के ग्रामीणों ने गांव में पानी सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की । इस प्रकरण का परीक्षण पीएचई के कार्यपालन अभियंता और सीईओं कोटा संयुक्त रूप से करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...