ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर; जिले में खुलेंगी 10 नई शराब दुकानें, सीपत सहित 4 जगह शुरू होंगी प्रीमियम शॉप…हाई रेंज की शराब होगी उपलब्ध, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शराब दुकानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला आबकारी विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत बिलासपुर में 10 नई शराब दुकानें और 4 प्रीमियम शॉप खोलने की तैयारी है। खास बात यह है कि ये दुकानें नई नहीं होंगी, बल्कि भीड़भाड़ और प्रतिबंधित इलाकों से हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित की जाएंगी। जिला आबकारी विभाग के सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कंपोजिट दुकानों (जहां देशी और विदेशी शराब एक साथ मिलती है) को अलग-अलग किया जाएगा। इसके तहत चांटीडीह, सकरी, तखतपुर, मस्तूरी, मल्हार और सीपत से देशी शराब की दुकानों को हटाकर नए क्षेत्रों में खोला जाएगा।

यहां खुलेंगी नई दुकानें……

बरतोरी, कोडापुरी, तेंदुआ, भटचौरा, पचपेड़ी और खम्हरिया जैसे क्षेत्रों में जल्द ही नई दुकानें खोलने की तैयारी है। स्थानों का चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

प्रीमियम शॉप की तैयारी….

विभाग ने तखतपुर, मंगला, राजकिशोर नगर और सीपत में हाई रेंज शराब के लिए प्रीमियम शॉप खोलने का भी प्रस्ताव भेजा है। इन दुकानों में ब्रांडेड और महंगी विदेशी शराब उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भिल्मी, केंदा, हिर्री और तेंदुआ में भी शराब दुकानें खोली जाएंगी। कुल मिलाकर शराब कारोबार को व्यवस्थित करने और भीड़भाड़ से दूर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शासन की हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...