ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डीडी नगर थाना क्षेत्र में पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक हेमंत कोठारी डिलीवरी देने गया था, तभी बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसों की मांग की। हेमंत के इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
