VIDEO; लाइव डिबेट में बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला का शर्मनाक बयान! महिला वकील को बताया नक्सली, समर्थकों पर मारपीट का आरोप…आप ने घेरा थाना, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा से बीजेपी विधायक शुशांत शुक्ला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने महिला अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला को “नक्सली” कहकर अपमानित किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली। यही नहीं डिबेट के तुरंत बाद विधायक के समर्थकों ने पीड़िता के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे माहौल गरमा गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और विधायक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, एक सार्वजनिक डिबेट के दौरान जब प्रियंका शुक्ला ने अपनी बात रखनी चाही, तो विधायक शुशांत शुक्ला ने उन्हें नक्सली समर्थक बताते हुए बार-बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका शुक्ला देशविरोधी मानसिकता रखती हैं और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। विधायक के इस बयान के बाद उनके समर्थकों ने मौके पर हंगामा कर दिया और प्रियंका शुक्ला के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घटना के बाद प्रियंका शुक्ला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद विधायक ने अपनी मर्यादा खो दिए और एक महिला को नक्सली कहकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी और कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ सकता है विवाद………
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक शुशांत शुक्ला पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का दबाव बढ़ गया है।
