BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ठग इंजीनियर गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर युवतियों से लाखों की ठगी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर निवासी एक शातिर ठग को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीडब्ल्यूडी विभाग का सिविल इंजीनियर बताकर युवतियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान जयप्रकाश बघेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने ही समाज की युवतियों को खोजकर उनसे दोस्ती करता और शादी का प्रलोभन देता था। भरोसा जीतने के लिए वह पीड़िताओं और उनके परिवार से मुलाकात भी करता था। रायपुर की एक युवती के मामले में आरोपी ने उसे फ्लैट पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर कभी एक्सीडेंट तो कभी आर्थिक परेशानी का बहाना बनाकर नगद राशि और करीब 1 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। बाद में जब पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तो उसने पुरानी बस्ती थाने में बलात्कार और ठगी का मामला दर्ज कराया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर...