BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: हाईवे पर सफर अब पड़ेगा महंगा..कार, बस, ट्रक की टैक्स 5 से 25 रुपए बढ़ी, नगद भुगतान करने पर देना होगा दुगुना टैक्स, रफ्तार न्यूज सीजी में पढ़िए कितनी बड़ी टैक्स…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाइवे पर सफर अब महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार, बस और ट्रक के लिए 5 से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चिपका दी गई है। एनएचएआई ने अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी थीं, पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेश स्थगित कर दिया गया था। 1 जून को मतदान खत्म होने के बाद इस आदेश को प्रभावी कर दिया गया है। बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर सबसे कम टोल 100 रुपये और सबसे अधिक टोल 965 रुपये वसूला जाएगा। बिलासपुर से रायपुर जाने के लिए भोजपुरी टोल नाका में कार के लिए एक तरफ के 100 रुपए वहीं एक दिन में वापसी पर यात्रा शुल्क 150 रुपए टैक्स देना होगा। बस-ट्रक वालों के लिए यह टैक्स एक तरफ 335 रुपए जाने- आने के लिए 505 रुपए होगा। टोल प्लाजा में 20 कि.मी. के अंदर स्थानीय रहवासियों के लिए गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए मासिक पास की दर 340 रुपए रहेगी।

नगद भुगतान पर करने पर देना होगा दुगुना राशि :-

15 फरवरी 2021 से सभी टोल लेन फास्ट टेग लेन घोषित कर दिए गए हैं। उपयोगकर्ता शुल्क भुगतान फास्ट टेग के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। वहीं ऐसे उपयोगकर्ता जो फास्ट टेग लेन में नगद भुगतान करने के इच्छुक होंगे उनको लागू दरों से दो गुना भुगतान करना पड़ेगा। वहीं इसके अतिरिक्त वापसी यात्रा रियायत एवं स्थानीय यात्रा रियायत केवल फास्ट टेग द्वारा भुगतान किए जाने पर ही मान्य होगा।

80 रुपए से हुई थी शुरुआत:-

भोजपुरी टोल प्लाजा 7 फरवरी 2020 को शुरू हुआ था। इसका टैक्स हर वित्तीय वर्ष में बढ़ाया गया है। जब इस प्लाजा की शुरुआत हुई, तब यहां गुजरनेवाली कारों को 80 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता था। वहीं अब यहां कार के लिए एक तरफ का शुल्क 100 देना होगा।। इसी तरह हल्के मालवाहक और मिनी बस मालिकों को अभी 125 रुपये देना पड़ था। अब यह शुल्क बढ़कर 160 रुपए हो गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...