ChhattisgarhRaftaar News Cg

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेलर उत्तर प्रदेश से सामान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था, वहीं दूसरा ट्रेलर लोहे की छड़ों का बंडल लेकर रायगढ़ से इलाहाबाद जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे मोरन नदी के पास सड़क पर अचानक आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...