BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की तत्परता से टूटी शोषण की जंजीरें, आरोपी सलाखों के पीछे…अपहरण कर ले गए थे दूर..पुणे-गाजियाबाद से अगवा नाबालिग बालिक बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिला बिलासपुर में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे आपरेशन तलाश अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना चकरभाठा में दर्ज दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों में अपहृत दो नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से एक बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) तथा दूसरी को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया। दोनों लड़कियों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में गठित दो अलग-अलग टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुणे और गाजियाबाद भेजा गया था। दोनों टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दोनों नाबालिक बालिकाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी…..

01. दिनेश दुबे उर्फ दऊवा पिता राधेलाल दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी कोड़ापुरी पुल के पास, सकरी, बिलासपुर।

02. शमीर नोनिया पिता लक्ष्मी प्रसाद नोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप! बिलासपुर; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार..CIMS से गिरोह तक पहुंचती थी हर शव की खबर... बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त!