BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजपा का बड़ा एक्शन! निकाय चुनाव में बगावत महंगी पड़ी..भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, भाजपा में अनुशासन ही सर्वोपरि!..पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगरीय निकाय चुनाव 2025 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने इन बागियों की प्राथमिक सदस्यता खत्म करते हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश जारी किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त इन नेताओं को पहले समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनावी मैदान नहीं छोड़ा। इसके चलते भाजपा ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बिलासपुर समेत कई निकायों में कार्रवाई……..

भाजपा के इस फैसले से बिलासपुर नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बगावत करने वाले नेताओं को बड़ा झटका लगा है। निष्कासित किए गए सदस्यों में—

बिलासपुर नगर निगम के 12, नगर पंचायत बोदरी के 1, नगर पालिका परिषद के 5, नगर पंचायत बिल्हा के 1, नगर पंचायत मल्हार के 4, इसके अलावा रतनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के बागी कन्हैया लाल यादव, तृप्ति बघेल, बेनी सिंह बेस और मल्हार नगर पंचायत के हेमंत सोनू तिवारी को भी निष्कासित किया गया है।

भाजपा का सख्त संदेश – अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं…….

भाजपा बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। बागी प्रत्याशियों को पहले मनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे पार्टी लाइन के खिलाफ गए। ऐसे में भाजपा ने अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है।

देखिए निष्काशित नेताओं की सूची…….

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....