ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

“ऑपरेशन बाज”: मुंगेली में लाखों की चोरी कर दिल्ली भागे शातिर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की संपत्ति बरामद…….

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बड़ी पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आई है। “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शहर के पॉश कॉलोनियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था और फिर चोरी के तुरंत बाद हवाई जहाज से दिल्ली भाग जाता था। यह कार्रवाई सुशासन त्यौहार के दौरान हाल ही में उद्घाटित इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की तकनीकी सहायता से संभव हुई। मुंगेली की पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में एक ही रात में चार मकानों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चुराए गए थे। मुख्य शिकायतकर्ता आयुष राम ने बताया कि उनके घर से 24.5 लाख रुपए नगद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए। इसी रात त्रिभुवन लाल यादव के घर से भी नगदी और चांदी के जेवर चोरी हुए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और हवाई अड्डों की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस को सफेद वैगन-आर कार (CG-04-KY-8365) के सुराग मिले। मुख्य आरोपी संदीप सतनामी, सूरज कुर्रे और मंजीत नाम के युवक दिल्ली भाग गए थे। ग्वालियर में घेराबंदी कर सूरज कुर्रे को पकड़ा गया, लेकिन संदीप फरार हो गया। इस पूरे गैंग में दो नाबालिग भी शामिल थे। चोरी के बाद आरोपियों ने करीब 30.67 लाख रुपए की संपत्ति आपस में बांट ली थी। इस मामले में वेदप्रकाश साहू, गुलशन साहू और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी संदीप सतनामी और मंजीत की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में मुंगेली पुलिस, सायबर सेल, और बिलासपुर रेंज के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन बाज के तहत मिली इस सफलता से यह साफ हो गया है कि पुलिस अब तकनीक की मदद से अपराधियों की हर चाल पर नजर रख रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...