Raftaar News Cg

कुली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने जमकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण

2000 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं 110 रक्तमित्रों ने किए रक्तदान

 

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुली में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान महोत्सव एवं यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास ग्राम के 2000 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराया वही 110 रक्त मित्रों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को निशुल्क दवाई भी वितरण किया गया। इस शिविर में सुबह से शाम 6 बजे तक लोगों ने आकर परीक्षण कराया। यातायात नियमों की जानकारी देने पहुंचे डीएसपी संजय साहू ने चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अतिथ्य कर रहे जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ तो होता ही है, साथ ही युवाओं में भी अच्छे कार्य को संपादित करने की उत्सुकता एवं जागरूकता भी आती है। कार्यक्रम में रक्त मित्रों को अभिनंदन पत्र, रक्त मित्र कार्ड एवं स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संस्थापक चंद्रकांत साहू द्वारा हेलमेट दिया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सक, होम्योपैथी चिकित्सक, श्याम हॉस्पिटल की पूरी टीम और जय अंबे नर्सिंग होम के चिकित्सकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने सरपंच नंदनी पवन साहू, सचिव विशेषर, अर्जुन वस्त्रकार, विप्लव साहू, करण साहू, गौकरण साहू, अजय यादव, रामगोपाल, नकुल सिंह, केदारनाथ, युवराज, दिनेश, चूड़ामणि, वेदव्यास, भानु, लक्ष्मीकांत, भीम, रितेश, गुड्डा, प्रमोद, सूरज, नंदकुमार का विशेष योगदान रहा।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....