BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! BJP प्रदेशाध्यक्ष ने इस मंडल के 3 मंडल पदाधिकारियों को किया निलंबित, अनुशासनहीनता का आरोप.. पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में रतनपुर मंडल के तीन प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में रतनपुर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव, मंडल मंत्री संतोष कश्यप और मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बरकत अली शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीति और चुनावी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की अनुशासनहीनता के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के बाद इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है और पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए इस कदम को अहम बताया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; मटियारी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही: ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को कुचला, एक की मौ... बिलासपुर; EWS बिल्डिंग से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग: शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका, युवक की ... चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गुस्से में आकर पति ने की हत्या...आरोपी पत्नी का सिर लेकर गा... महादेव घाट में संदिग्ध हालत में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान! बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर! बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युव... बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या...कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोप... सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गि... बिलासपुर: ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी... कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, भारी वाहन की टक्...