Raftaar News Cg

सीपत; दर्दनाक हादसा: शक्तिदाई मंदिर दर्शन कर लौट रहा था परिवार..तीन फीट पानी पार करते 9 लोग बहे; 3 साल का मासूम कार सहित लापता, तलाश जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हरेली पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दर्शन कर लौट रहा एक परिवार तुंगन नाले के तेज बहाव में फंस गया। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे झलमला स्थित तुंगन नाले के पुल पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था। इसी दौरान ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू (29) अपनी वेगनआर कार से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक कार तेज बहाव में करीब 60 फीट दूर बह गई। कार में दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चे समेत कुल 9 लोग सवार थे। किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। मगर मोहनलाल का तीन साल का बेटा पानी के बहाव में लापता हो गया। मां का हाथ छूटते ही मासूम कार समेत पानी में समा गया।

सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी पुलिस बल और डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने से रातभर सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई। ग्रामीण युवाओं के साथ में बच्चे को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। टीआई सतपथी ने बताया कि शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। आशंका है कि कार और बच्चा करीब 800 मीटर दूर झलमला-सेलर एनीकट के पास फंसे हो सकते हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...