ChhattisgarhRaftaar News Cg

नदी किनारे मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चपोता नदी किनारे रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक मध्यप्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चांदनी बिहारपुर–बलंगी मार्ग स्थित चपोता नदी के पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक शव तैरते हुए देखा। तत्काल बलंगी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से मृतक की एमपी नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का ससुराल बलरामपुर जिले में है। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार धुरू भी मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...